गुमला: पहाड़ से गिरने के बाद महेंद्र की मौत, इलाज के दौरान सदर अस्पताल में तोड़ा दम
Gumla, Gumla | Aug 11, 2026 चैनपुर थाना क्षेत्र के छतरपुर गांव निवासी 42 वर्षीय महेंद्र लोहरा की पहाड़ से गिरने के बाद मौत हो गई। मंगलवार को चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, महेंद्र सोमवार की अपराह्न जंगल में लकड़ी लाने गया था। इसी दौरान वह पहाड़ की ओर चला गया। लगातार बारिश के कारण फिसलन में अनियंत्रित होकर पहाड़ से नीचे गिर गया।