आबू रोड: आबूरोड के नेशनल हाईवे पर DST टीम ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ की कार्रवाई, ब्रेजा कार से शराब की बरामदगी
आबूरोड क्षेत्र में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ DST टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार DST टीम ने फोरलेन हाईवे के पास स्थित एक गांव के नजदीक दबिश देकर अंग्रेजी शराब से भरी एक ब्रेज़ा कार को जब्त किया है।इस कार्रवाई के दौरान टीम ने एक शराब तस्कर को भी मौके से गिरफ्तार किया है।