पटियाली: सिढपुरा थाने में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई गांधी-शास्त्री जयंती
पटियाली। सिढ़पुरा थाना परिसर में शुक्रवार को थानाध्यक्ष प्रदीप मलिक के नेतृत्व में गांधी-शास्त्री जयंती मनाई गई। पुलिसकर्मियों ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए। थानाध्यक्ष ने कहा कि गांधी जी का सत्य-अहिंसा और शास्त्री जी की सादगी व कर्तव्यनिष्ठा सभी के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने पुलिसकर्मियों से उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।