Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
Uttarpradesh
Cricket
Crimenews

■होशियारपुर : 6 जून 1984 के शहीदों को श्रद्धांजलि, शिव सेना सूर्यवंशी ने किया हवन यज्ञ

Chamba, Chamba | Jun 6, 2026

MORE NEWS

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्यों को दिलवाई शपथ

 जिला चंबा के सभी नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्यों को उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा की शपथ दिलवाई। बचत भवन चंबा के सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण कार्यक्रम में जिला चंबा के सभी 18 जिला परिषद वार्डों के नवनिर्वाचित सदस्यों ने भाग लिया तथा शपथ ग्रहण की।
 कार्यक्रम में सर्वप्रथम उपायुक्त चंबा ने सभी नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्यों को बधाई तथा तथा उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने सभी जिला परिषद सदस्यों से अपेक्षा की कि वे अपने-अपने क्षेत्र में ईमानदारी के साथ काम करते हुए जन अपेक्षाओं पर खरा उतरने में सफल होंगे। उन्होंने कहा कि अपने-अपने क्षेत्र में विकास कार्यों को ईमानदारी के साथ पूरा करते हुए सरकारी धन का सदुपयोग सुनिश्चित करना जनप्रतिनिधियों का मुख्य दायित्व है। इसके अलावा सभी जनप्रतिनिधियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सरकार व प्रशासन द्वारा नशे के खिलाफ किए जा रहे प्रयासों में भी विशेष सहयोग करना होगा ताकि विकास के साथ-साथ एक स्वस्थ व सशक्त तथा नशा मुक्त समाज की परिकल्पना को साकार किया जा सके। उपायुक्त ने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों से जनगणना संबंधी कार्यों में भी हर संभव सहयोग करने की अपील की।
 
इस अवसर पर कुछ वरिष्ठ एवं अनुभवी जिला परिषद सदस्यों के अलावा पहली बार निर्वाचित युवा जिला परिषद सदस्यों ने अपने विचार सांझा किया। उन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में प्राथमिकता के आधार पर किए जाने वाले कार्यों के अलावा आगामी चुनौतियों के विषय में अपने अनुभव तथा विचार सांझा किए। उल्लेखनीय है कि जिला चंबा के नव निर्वाचित 18 जिप सदस्यों में 11 पुरुष व 7 महिला सदस्य हैं। विकासखंड भरमौर के गैहरा वार्ड के 25 वर्षीय जिला परिषद सदस्य सुनील दत्त शर्मा सबसे युवा पुरुष जिला परिषद सदस्य हैं, जबकि विकास खंड तीसा के चांजू वार्ड से 28 वर्षीय सुश्री रजनी देवी तथा विकासखंड भटियात के कथेट वार्ड की वार्ड की सदस्य सुश्री दिव्या ज्योति वर्मा सबसे युवा महिला जिला परिषद सदस्य हैं। इसके अलावा विकास खंड भरमौर के भरमौर वार्ड की सदस्य 75 वर्षीय श्रीमती लीला देवी सर्वाधिक आयु की जिला परिषद सदस्य हैं।
 इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त अमित मेहरा, जिला पंचायत अधिकारी महेश ठाकुर व अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित थे।

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्यों को दिलवाई शपथ जिला चंबा के सभी नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्यों को उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा की शपथ दिलवाई। बचत भवन चंबा के सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण कार्यक्रम में जिला चंबा के सभी 18 जिला परिषद वार्डों के नवनिर्वाचित सदस्यों ने भाग लिया तथा शपथ ग्रहण की। कार्यक्रम में सर्वप्रथम उपायुक्त चंबा ने सभी नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्यों को बधाई तथा तथा उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने सभी जिला परिषद सदस्यों से अपेक्षा की कि वे अपने-अपने क्षेत्र में ईमानदारी के साथ काम करते हुए जन अपेक्षाओं पर खरा उतरने में सफल होंगे। उन्होंने कहा कि अपने-अपने क्षेत्र में विकास कार्यों को ईमानदारी के साथ पूरा करते हुए सरकारी धन का सदुपयोग सुनिश्चित करना जनप्रतिनिधियों का मुख्य दायित्व है। इसके अलावा सभी जनप्रतिनिधियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सरकार व प्रशासन द्वारा नशे के खिलाफ किए जा रहे प्रयासों में भी विशेष सहयोग करना होगा ताकि विकास के साथ-साथ एक स्वस्थ व सशक्त तथा नशा मुक्त समाज की परिकल्पना को साकार किया जा सके। उपायुक्त ने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों से जनगणना संबंधी कार्यों में भी हर संभव सहयोग करने की अपील की। इस अवसर पर कुछ वरिष्ठ एवं अनुभवी जिला परिषद सदस्यों के अलावा पहली बार निर्वाचित युवा जिला परिषद सदस्यों ने अपने विचार सांझा किया। उन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में प्राथमिकता के आधार पर किए जाने वाले कार्यों के अलावा आगामी चुनौतियों के विषय में अपने अनुभव तथा विचार सांझा किए। उल्लेखनीय है कि जिला चंबा के नव निर्वाचित 18 जिप सदस्यों में 11 पुरुष व 7 महिला सदस्य हैं। विकासखंड भरमौर के गैहरा वार्ड के 25 वर्षीय जिला परिषद सदस्य सुनील दत्त शर्मा सबसे युवा पुरुष जिला परिषद सदस्य हैं, जबकि विकास खंड तीसा के चांजू वार्ड से 28 वर्षीय सुश्री रजनी देवी तथा विकासखंड भटियात के कथेट वार्ड की वार्ड की सदस्य सुश्री दिव्या ज्योति वर्मा सबसे युवा महिला जिला परिषद सदस्य हैं। इसके अलावा विकास खंड भरमौर के भरमौर वार्ड की सदस्य 75 वर्षीय श्रीमती लीला देवी सर्वाधिक आयु की जिला परिषद सदस्य हैं। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त अमित मेहरा, जिला पंचायत अधिकारी महेश ठाकुर व अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित थे।

Chamba, Chamba | Jun 6, 2026

🚨 सलूणी में बढ़ा विवाद!
आखिर ऐसा क्या हुआ कि PM Shri Senior Secondary School Salooni की एमसी कमेटी ने प्रशासन को चक्का जाम और अनशन की चेतावनी दे डाली?
क्या हैं मांगें, क्यों भड़के लोग और क्या कहता है प्रशासन?
क्या कहा समाज सेवी अंजू धीमान तथा कमेटी अध्यक्ष ने 
देखिए पहाड़ी न्यूज़ की स्पेशल रिपोर्ट। 🎥
#Salooni #PahadiNews #BreakingNews #HimachalPradesh #ChakkaJam #Anshan

🚨 सलूणी में बढ़ा विवाद! आखिर ऐसा क्या हुआ कि PM Shri Senior Secondary School Salooni की एमसी कमेटी ने प्रशासन को चक्का जाम और अनशन की चेतावनी दे डाली? क्या हैं मांगें, क्यों भड़के लोग और क्या कहता है प्रशासन? क्या कहा समाज सेवी अंजू धीमान तथा कमेटी अध्यक्ष ने देखिए पहाड़ी न्यूज़ की स्पेशल रिपोर्ट। 🎥 #Salooni #PahadiNews #BreakingNews #HimachalPradesh #ChakkaJam #Anshan

Chamba, Chamba | Jun 6, 2026

🚨 सलूणी में बढ़ा विवाद!
आखिर ऐसा क्या हुआ कि PM Shri Senior Secondary School Salooni की एमसी कमेटी ने प्रशासन को चक्का जाम और अनशन की चेतावनी दे डाली?
क्या हैं मांगें, क्यों भड़के लोग और क्या कहता है प्रशासन?
और क्या कहा खरल पंचायत नव निर्वाचित  प्रधान देशराज वर्मा ने
देखिए पहाड़ी न्यूज़ की स्पेशल रिपोर्ट। 🎥
#Salooni #PahadiNews #BreakingNews #HimachalPradesh #ChakkaJam #Anshan

🚨 सलूणी में बढ़ा विवाद! आखिर ऐसा क्या हुआ कि PM Shri Senior Secondary School Salooni की एमसी कमेटी ने प्रशासन को चक्का जाम और अनशन की चेतावनी दे डाली? क्या हैं मांगें, क्यों भड़के लोग और क्या कहता है प्रशासन? और क्या कहा खरल पंचायत नव निर्वाचित प्रधान देशराज वर्मा ने देखिए पहाड़ी न्यूज़ की स्पेशल रिपोर्ट। 🎥 #Salooni #PahadiNews #BreakingNews #HimachalPradesh #ChakkaJam #Anshan

Chamba, Chamba | Jun 6, 2026

"8 करोड़ की लागत से बनी सियूल-लाहरा सड़क बदहाल, लोगों में भारी रोष"
सियूल-लाहरा सड़क, जिस पर लगभग 8 करोड़ रुपये की लागत खर्च की गई, आज ऐसी स्थिति में पहुंच गई है कि इस पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। सड़क की खराब हालत के कारण वाहन चालकों को हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है और सफर जोखिम भरा हो गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जब केंद्र सरकार करोड़ों रुपये खर्च कर सड़क का निर्माण करवा सकती है, तो हिमाचल सरकार इसके रखरखाव और मरम्मत के लिए आवश्यक कदम उठाने में पीछे क्यों है। क्षेत्रवासियों ने प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री Vikramaditya Singh से मांग की है कि संबंधित विभाग को कड़े निर्देश जारी कर सड़क की तत्काल मरम्मत सुनिश्चित की जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके और सुरक्षित आवागमन बहाल हो सके।
Pahadi News Suneel Pahadi 
#SiulLahraRoad #RoadIssue #ChambaNews #Salooni #HimachalPradesh #PWD #PublicConcern #RoadSafety #PahadiNews

"8 करोड़ की लागत से बनी सियूल-लाहरा सड़क बदहाल, लोगों में भारी रोष" सियूल-लाहरा सड़क, जिस पर लगभग 8 करोड़ रुपये की लागत खर्च की गई, आज ऐसी स्थिति में पहुंच गई है कि इस पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। सड़क की खराब हालत के कारण वाहन चालकों को हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है और सफर जोखिम भरा हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब केंद्र सरकार करोड़ों रुपये खर्च कर सड़क का निर्माण करवा सकती है, तो हिमाचल सरकार इसके रखरखाव और मरम्मत के लिए आवश्यक कदम उठाने में पीछे क्यों है। क्षेत्रवासियों ने प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री Vikramaditya Singh से मांग की है कि संबंधित विभाग को कड़े निर्देश जारी कर सड़क की तत्काल मरम्मत सुनिश्चित की जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके और सुरक्षित आवागमन बहाल हो सके। Pahadi News Suneel Pahadi #SiulLahraRoad #RoadIssue #ChambaNews #Salooni #HimachalPradesh #PWD #PublicConcern #RoadSafety #PahadiNews

Chamba, Chamba | Jun 6, 2026

सलूणी पंचायत समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ
आज एसडीएम सलूणी श्री चंद्र वीर सिंह की अध्यक्षता में पंचायत समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर बीडीओ सलूणी कंवर सिंह, नायब तहसीलदार तथा पंचायत निरीक्षक भी उपस्थित रहे।
शपथ ग्रहण समारोह के दौरान सभी सदस्यों ने अपने पद की गरिमा बनाए रखने, जनसेवा के प्रति समर्पित रहने तथा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निष्ठापूर्वक कार्य करने का संकल्प लिया।
Pahadi News Suneel Pahadi

सलूणी पंचायत समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ आज एसडीएम सलूणी श्री चंद्र वीर सिंह की अध्यक्षता में पंचायत समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर बीडीओ सलूणी कंवर सिंह, नायब तहसीलदार तथा पंचायत निरीक्षक भी उपस्थित रहे। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान सभी सदस्यों ने अपने पद की गरिमा बनाए रखने, जनसेवा के प्रति समर्पित रहने तथा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निष्ठापूर्वक कार्य करने का संकल्प लिया। Pahadi News Suneel Pahadi

Chamba, Chamba | Jun 6, 2026

■होशियारपुर : 6 जून 1984 के शहीदों को श्रद्धांजलि, शिव सेना सूर्यवंशी ने किया हवन यज्ञ - Chamba News