सलूणी पंचायत समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ
आज एसडीएम सलूणी श्री चंद्र वीर सिंह की अध्यक्षता में पंचायत समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर बीडीओ सलूणी कंवर सिंह, नायब तहसीलदार तथा पंचायत निरीक्षक भी उपस्थित रहे।
शपथ ग्रहण समारोह के दौरान सभी सदस्यों ने अपने पद की गरिमा बनाए रखने, जनसेवा के प्रति समर्पित रहने तथा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निष्ठापूर्वक कार्य करने का संकल्प लिया।
Pahadi News Suneel Pahadi
Chamba, Chamba | Jun 6, 2026