कटंगी: पीएम आवास के 14 हितग्राहियों को थमाया गया RRC नोटिस, कटंगी तहसील न्यायालय में हुई हितग्राहियों की पेशी
नगर परिषद कटंगी के द्वारा केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत आवास स्वीकृत होने और पहली किस्त जारी होने के बाद भी करीब 5 सालों से आवास का निर्माण प्रारंभ नहीं करने वाले 14 हितग्राहियों को नगर परिषद से मिली सूची के आधार पर तहसीलदार छवि पंत की न्यायालय ने RRC का नोटिस जारी किया था। मंगलवार को इन हितग्राहियों की पहली पेशी हुई।