कटंगी: शहर स्थित बस स्टैंड स्थित यात्री प्रतीक्षालय में सुविधाओं की कमी, मुसाफिर हो रहे परेशान
स्वच्छ भारत अभियान के नाम पर कई लाख रुपए खर्च करने के बाद भी कटंगी शहर के बस स्टैंड यात्री प्रतीक्षालय सह रैन बसेरा में स्वच्छता अभियान पूरी तरह से ठप है। यात्री प्रतीक्षालय के आसपास और भीतर में गंदगी पसरी है। यात्रियों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। यात्री पैसा खर्च कर पानी पीने को मजबूर है।कटंगी स्टेंण्ड में हर दिन बड़ी संख्या में यात्री आना जाना करते है।