कटंगी: कटंगी में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी में कथित घोटाले में बिंदुवार जांच जारी, मंगलवार से होगा दस्तावेजों का सत्यापन
वर्ष 2018-19 में जिन हितग्राहियों को आवास स्वीकृत किए गए थे. उस वर्ष के कई हितग्राहियों को आवास पूर्ण होने के बाद भी तीसरी किस्त नहीं मिली। यह जानकारी भौतिक सत्यापन के दौरान सामने आई है। अब मंगलवार से जांच दल दस्तावेजों के आधार पर सत्यापन की कार्रवाई शुरू करेगा। जांच दल नगर परिषद में मौजूद दस्तावेजों के आधार पर सत्यापन करेंगा।