कटंगी: ना कर्ज माफ हुआ ना ब्याज, किसानों को कटंगी तहसीलदार ने थमाया नोटिस, पेशी में पहुंचे किसानों ने सुनाई व्यथा
कांग्रेस की कर्जमाफी और भाजपा की ब्याज माफी की घोषणा के फेर में उलझे कटंगी तहसील क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के कई किसानों की अब संपत्ति कुर्क होने की नौबत आ गई है। कर्ज और ब्याज माफी की घोषणाओं में उलझे इन किसानों ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक से बिना किसी ब्याज के अकालातित समय के लिए कर्ज लिया था।