सहाड़ा: गुरला वार्ड के ग्रामीणों का आरोप- साफ-सफाई के नाम पर लाखों का खर्च, कागज तक ही सीमित, पंचायत पैसे खा रही है
सहाड़ा. विधानसभा क्षेत्र के गुरला में स्वच्छ भारत मिशन और जल जीवन मिशन के दावे ग्राम पंचायत गुरला के वार्ड नं 4 में पूरी तरह फेल हैं। सहकारी समिति के शिव मंदिर पास खारी कुड़ी स्थित पानी की टंकी की हालत खस्ता है। टंकी की दीवारों पर काई जमी है, चारों तरफ कचरे का अंबार लगा है।