आबू रोड: माउंट आबू के रिहायशी कॉलोनी में तेंदुए की दस्तक, आधी रात बछड़े पर किया हमला, CCTV में कैद हुई रोमांचक जंग
राजस्थान के एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू में तेंदुओं की बढ़ती गतिविधियां लगातार लोगों की चिंता बढ़ा रही हैं। माचगांव स्थित अक्षय कॉलोनी में रात करीब 2 बजे एक तेंदुआ रिहायशी इलाके में पहुंच गया और सड़क पर बैठे गाय के एक बछड़े पर हमला कर दिया।तेंदुए ने बछड़े को अपना शिकार बनाने के लिए काफी देर तक संघर्ष किया, लेकिन बछड़े ने भी पूरी ताकत से मुकाबला किया।