भोगांव: बेवर हाइवे स्थित कपिल मुनि महाविद्यालय के पास दो वाइकों में आमने सामने हुई टक्कर, तीन युवक घायल जिला अस्पताल रैफर
मोटा रोड रामबाग निवासी सूरज पुत्र रामप्रताप कपिल मुनि स्कूल से मैच खेलकर घर जा रहा था तभी सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी जिस पर दो लोग सवार थे। टक्कर लगने से तीनों लोग घायल हो गए। जिन्हे सीएचसी बेवर ले जाया गया। जहां से उन्हें जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया। दूसरी बाइक सवार दोनों घायल कहां के रहने वाले हैं इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।