भोगांव: बिछवां के गांव दुधौना में मामूली विवाद के चलते आरोपियों ने महिला को मारपीट कर किया घायल, रिपोर्ट दर्ज
गांव दुधौना निवासी सरिता पत्नी सत्य प्रकाश ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि मामूली विवाद के चलते गांव निवासी जसकरन पुत्र नाथूलाल, विमल पुत्र जसकरन, राज बेटी पत्नी जसकन ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। साथ ही गाली गलौज के साथ जान से मारने की धमकी दी है। मामले की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।