भोगांव: भोगांव थाना क्षेत्र के ग्राम द्वारिकापुर के पास बीती रात अनियंत्रित होकर पलटा बंद बॉडी का ट्रक, बाल बाल बचा चालक
भोगांव थाना क्षेत्र के ग्राम द्वारिकापुर के पास बीती रात लगभग 11 बजे भोगांव से कुरावली की ओर जा रहा बंद बॉडी का ट्रक अनियंत्रित होकर जीटी रोड किनारे पलट गया। ट्रक चालक बाल बाल बच गया। वहीं जिस मकान के सामने ट्रक पलटा कुछ ही दूरी पर भैंस गाय आदि बंधे हुए थे जो बाल बाल बच गए। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक को नींद आने चलते घटना घटी है।