गोपालगंज: श्यामपुर गांव के शिक्षक की हत्या मामले में शार्प शूटर चिन्हित, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज: एसपी अवधेश
जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र के श्यामपुर गांव निवासी शिक्षक अरविंद यादव की गोली मारकर हुई हत्या मामले में पुलिस के द्वारा शार्प शूटर की पहचान करने के बाद ही पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान तेज कर दी है। इसकी जानकारी रविवार दोपहर तीन बजे गोपालगंज एसपी अवधेश दीक्षित ने दी।