गोपालगंज: बसडिला बाजार में आभूषण दुकान में चोरी, अज्ञात चोरों ने दो लाख रुपये की संपत्ति चुराई, पुलिस जांच कर रही है
गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के बसडीला बाजार में एक आभूषण दुकान से बीती रात में अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर लगभग ₹200000 की संपत्ति की चोरी कर ली।इस दौरान दुकान में लगे सीसीटीवी के सेटअप बॉक्स को भी अपने साथ उखाड़ ले गए हैं। हालांकि बगल के दुकान में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में चोरी की घटना कैद हुई है