गोपालगंज: शहर के कोर्ट परिसर में बने स्पीडी ट्रायल कोषांग का डीआईजी ने किया निरीक्षण, नए मामले जोड़ने की बात कही
शहर के कोर्ट परिसर में स्थित स्पीडी ट्रायल कोषांक का सारण डीआईजी नीलेश कुमार ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सारण डीआईजी ने पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित को कई निर्देश दिए। साथ ही स्पीडी ट्रायल कोषांक में कार्य के दौरान आने वाले परेशानी पर भी प्रकाश डाला गया। इसकी जानकारी सारण डीआईजी नीलेश कुमार ने रविवार की दोपहर दो बजे दी।