गोपालगंज: सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में चिकित्सक की लापरवाही के कारण आंगनवाड़ी सहायिका की हुई मौत, परिजनों ने किया हंगामा
सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में तबीयत बिगड़ने के बाद भर्ती आंगनवाड़ी केंद्र की सहायिका की बेहतर उपचार नहीं किए जाने के कारण रविवार की मौत हो गई। परिजनों ने सदर अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में मौजूद चिकित्सा व स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही के कारण मौत होने की बात करते हुए जमकर रोष जताया।