उड़ गाँव मे विशेष हड्डी रोग (ऑर्थोपेडिक) स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 185 ग्रामीणों ने स्वास्थ्य जांच एवं उपचार का लाभ लिया। शिविर में विशेषज्ञ ऑर्थोपेडिक चिकित्सकों की टीम ने ग्रामीणों की कमर दर्द, घुटनों के दर्द, गठिया, हड्डियों की कमजोरी तथा पुरानी चोटों से संबंधित समस्याओं की जांच की।