बेंगाबाद: झारखंड शिक्षा परियोजना ने खंडोली में दिव्यांग बच्चों के लिए खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया
झारखण्ड शिक्षा परियोजना द्वारा सोमवार को 3 बजे तक दिव्यांग बच्चो के लिए खंडोली में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सभी 13 प्रखण्ड से 80 दिव्यांग खिलाडी शामिल हुए। खेल-कूद प्रतियोगिता के तहत बिस्किट रेस, म्यूजिकल चेयर, गायन, भाला फेकना आदि खेल का आयोजन किया गया।