बेंगाबाद: बेंगाबाद रोड के सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया
बेंगाबाद रोड के सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल में रविवार को 2 बजे तक विद्यालय के प्रांगण में गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल के चेयरमैन अमरजीत सिंह सलूजा ,प्रबंधक निदेशक जोरावर सिंह सलूजा , निदेशक रमनप्रीत कौर सलूजा , स्कूल की प्रधानाचार्या ममता शर्मा ,उप प्राचार्य सूरज कुमार लाला मौके मौजूद रहे।