बेंगाबाद: ओझाड़ीह निवासी मुनीलाल टुडू सड़क हादसे में घायल, सदर अस्पताल में चल रहा है इलाज
बेंगाबाद थाना क्षेत्र के ओझाड़ीह निवासी मुनीलाल टुडू सड़क हादसे में घायल हो गया।सोमवार को 2 बजे इसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था। बताया गया कि बिशनीशरण के पास बाइक असंतुलित होने से यह सड़क पर गिर गया। इसके बाद आसपास के लोगों ने 108 एंबुलेंस इसे सदर अस्पताल भेजा।जहां ईसका इलाज चल रहा है। बताया गया कि मुन्नीलाल टुडू बाईक से बेंगाबाद से अपने घर जा रहा था।