खरसिया: रायगढ़ में बाइक स्टंटबाजी करने वाले पांच युवकों पर पुलिस की सख्ती, डीएसपी सुशांतो बनर्जी ने कार्रवाई की जानकारी दी
चक्रधरनगर पुलिस ने सोशल मीडिया पर स्टंटबाजी और अशोभनीय हरकतों का वीडियो सामने आने के बाद पांच युवकों की पहचान कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। एसडीएम न्यायालय से जेल वारंट जारी होने पर सभी को जेल भेजा गया। डीएसपी रायगढ़ श्री सुशांतो बनर्जी ने पूरे मामले में पुलिस की कार्रवाई और सख्त रुख की जानकारी दी।