छतरपुर वृंदावन धाम में बागेश्वर सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने ठाकुर बांके बिहारी जी के दर्शन किए। दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्रोल करने वालों को भी अपने अंदाज में जवाब दिया।
बागेश्वर बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि जो लोग सोशल मीडिया पर हमें ट्रोल करते हैं, पोस्ट करते हैं, उनकी ट्रोलिंग पूरी हो गई हो तो वे भी आकर ठाकुर जी के दर्शन करें। हमारी तरह बिहारी बनकर बिहारी जी के दर्शन करें।
वहीं, मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि से जुड़े मुद्दे पर उन्होंने कहा कि मथुरा पर औरंगजेब के दौर का जो कलंक लगा है, उसे मिटाने के लिए सभी सनातनी आगे आएं। हमारे साथ बैठें और मिलकर विचार करें कि इस कलंक को कैसे मिटाया जाए। इस मुद्दे पर अपनी ऊर्जा लगाएं। उन्होंने कहा कि अगर सनातनी इस दिशा में एकजुट होकर प्रयास नहीं करेंगे, तो वे सनातनी नहीं, बल्कि 'तनातनी' हैं।इसके साथ ही उन्होंने उन लोगों पर भी तंज कसा, जो कुछ दिनों के लिए कृष्ण भक्त बन गए थे। बागेश्वर सरकार के इस बयान ने एक बार फिर सोशल मीडिया और धार्मिक गलियारों में चर्चा को हवा दे दी है
बागेश्वर धाम सरकार
Chhatarpur, Chhatarpur | Nov 21, 2026