फ्लाईओवर पर स्टंटबाजी पड़ी भारी, 19 हजार का जुर्माना
सतना। फ्लाईओवर पर स्कॉर्पियो से स्टंट कर रील बनाना युवकों को भारी पड़ गया। आयुष बागरी निवासी भरहुत नगर और उसके साथी स्कॉर्पियो से स्टंट कर रहे थे, जबकि अर्णव शुक्ला निवासी खजुरी टोला और उसके साथी क्रेटा में सवार होकर वीडियो बना रहे थे। स्टंट के दौरान एक पुलिसकर्मी समेत कई वाहन चालक हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गए। सोशल मीडिया पर रील सामने आने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने दोनों को वाहनों समेत बुलाकर कार्रवाई की। स्कॉर्पियो से सायरन- ब्लिंकर जब्त किए गए, जबकि क्रेटा की ब्लैक फिल्म हटाई गई। आयुष से 15 हजार और अर्णव से 4 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया। ट्रैफिक इंचार्ज पूनम रावत ने युवकों को फटकार लगाते हुए दोबारा ऐसी हरकत न करने की चेतावनी दी। शन#SatnaNews #TrafficPolice #StuntDriving #RoadSafety #InstagramReel TrafficAction