समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति 782,
दिनांक 16 जून 2026,
===================
प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर का जिलाधिकारी द्वारा किया गया उद्घाटन।
---------------------------
प्रखण्ड के०नगर में मंगलवार को आयोजित प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर का श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० जिला पदाधिकारी द्वारा फीता काट कर विधिवत रूप से उद्घाटन एवं दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया गया।
शिविर में आए हुए पात्र लाभुकों को जिलाधिकारी द्वारा श्रम कार्ड, जाॅब कार्ड,जन्म प्रमाण पत्र एवं मृत्यु प्रमाण पत्र, श्रम रोजगार प्रशिक्षण प्रमाण पत्र आदि का वितरण किया गया।
मौके पर उपस्थित संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि इस शिविर का उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकार की जन-
कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुंचना है, साथ ही प्राप्त आवेदन के निबंधन /सत्यापन/ एवं ई- केवाईसी जैसी सुविधाएं एक स्थान पर उपलब्ध कराने और इसका गहन प्रचार-प्रसार विभिन्न माध्यमों से प्रखण्डों में कराने का निर्देश दिया गया। ताकि अधिक से अधिक पात्र नागरिक जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।
शिविर के सफल आयोजन को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया है।
सरकार के निर्देश के आलोक में सभी प्रखंडों में दिनांक 16, 17 एवं 18 जून 2026 को प्रखंड सहयोग-सह-जन-कल्याण शिविर के आयोजन की तिथि निर्धारित है।
शिविर में आए हुए नागरिकों से
रु-ब-रू हो कर जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा उसकी समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और मौके पर संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा प्रखंड कार्यालय एवं परिसर का भी निरीक्षण किया गया ।
साफ सफाई नियमित कराने और प्रखंड परिसर में पुराने भवन जो जर्जर हैं उसे नया भवन निर्माण हेतु विभाग को प्रस्ताव भेजने का निर्देश कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल पूर्णिया को दिया गया। प्रखंड मुख्यालय में शिक्षा विभाग का निर्माणधीन लैव का निरीक्षण किया गया। मौके पर संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के अंदर लैब का निर्माण करने का निर्देश दिया गया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Purnia, Bihar | Jun 16, 2026