पीरटांड: लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर पीरटांड़ पुलिस प्रशासन द्वारा “रन फॉर यूनिटी” का आयोजन
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर शुक्रवार को 9 बजे पीरटांड़ पुलिस प्रशासन की ओर से “रन फॉर यूनिटी” का आयोजन किया गया। यह एकता दौड़ पीरटांड़, खूखरा, मधुबन थाना और हरलाडीह ओपी क्षेत्र से होकर गुजरी। कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भाव और भाईचारे का संदेश देना था।