पीरटांड: पीरटांड में धनबाद सांसद ढुलू महतो ने अर्घ्य अर्पित कर छठ पर्व मनाया, श्रद्धालुओं को दी शुभकामनाएं
धनबाद के सांसद ढुलू महतो ने मंगलवार सुबह 8 बजे पीरटांड प्रखंड स्थित अपने मामा घर खम्हारबाद में उदयीमान भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित किया। इस अवसर पर वे अपनी धर्मपत्नी सावित्री देवी के साथ दउरा सिर पर उठाए छठ घाट पहुंचे और श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की।सांसद ने कहा कि छठ महापर्व लोक संस्कृति, संयम और प्रकृति के प्रति आभार का प्रतीक है।