पीरटांड: पारसनाथ पहाड़ पर जैन यात्रियों को ले जा रहे बाइक चालक की पिटाई से ग्रामीणों में आक्रोश
पीरटांड़ के पारसनाथ पहाड़ पर जैन यात्रियों को ढोने वाले बाइक चालक के साथ हुई मारपीट के मामले में रविवार सुबह 10 बजे भी ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिला। शनिवार देर रात आक्रोशित ग्रामीणों और बाइक चालकों ने मधुबन थाना गेट पर जमकर हंगामा किया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों ने मधुबन पुलिस पर मनमानी, वसूली और बाइक चालकों से मारपीट करने का आरोप लगाया।