बलरामपुर: नहर बालागंज फुलवरिया बायपास मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपति हुए घायल, स्थानीय लोगों ने भेजा अस्पताल
रविवार दोपहर बाद लगभग 3:00 बजे नहर बालागंज फुलवरिया बायपास मार्ग पर अज्ञात वाहन के टक्कर से बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए, स्थानीय लोगों द्वारा एंबुलेंस को कॉल करके जिला संयुक्त चिकित्सालय भिजवाया गया। लोगों द्वारा घायल व्यक्ति के मोबाइल से फोन करके घायलों के परिजनों को सूचना दी गई जो उतरौला क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं।