Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi

सीहोर नगर: कुबेरेश्वर धाम: कपल के निजी पलों का वीडियो वायरल होने पर कथावाचक प्रदीप मिश्रा ने कही ये बात

Sehore Nagar, Sehore | Dec 11, 2025
सीहोर के प्रसिद्ध कुबेरेश्वर धाम के पास बनी होटल में एक कपल के निजी पलों का वीडियो वायरल हुआ था। इस मामले में कथावाचक प्रदीप मिश्रा का बड़ा बयान सामने आया हैं। उन्होंने जब भी धाम आए तो होटल में नहीं बल्कि धाम पर रुके, यहां सब कुछ फ्री है।

MORE NEWS

• पांच दिवसीय सॉफ्ट स्किल प्रशिक्षण आयोजित

• जिला पंचायत सीईओ ने प्रतिभागियों को प्रदान किए प्रमाण पत्र

                    प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन एवं आईटीसी मिशन सुनहरा कल द्वारा कौशल विकास प्रशिक्षण एवं इकोसिस्टम कार्यक्रम के अंतर्गत सीहोर स्थित डाइट संस्थान में 08 से 12 जून तक पांच दिवसीय सॉफ्ट स्किल प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य शासकीय आईटीआई के ट्रेनर्स को सॉफ्ट स्किल प्रशिक्षण देकर इनके माध्यम से आगामी सत्र में आने वाले आईटीआई स्टूडेंट्स को सॉफ्ट स्किल का प्रशिक्षण दिलाना था।

      प्रशिक्षण के समापन अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्रीमती सर्जना यादव ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से चर्चा की और सभी प्राचार्यों को निर्देशित किया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण सभी ट्रेनर्स के लिए आयोजित किये जाये।

      प्रशिक्षण में सीहोर जिले के सभी शासकीय आईटीआई के 05 प्राचार्य एवं 15 ट्रेनर्स ने भाग लिया। प्रशिक्षण में डिजिटल रीडीनेस, इफेक्टिव कम्युनिकेशन, पर्सनालिटी डेवलपमेंट, टाइम मैनेजमेंट एवं प्रोजेक्ट मैनेजमेंट जैसे विभिन्न विषयों के बारे में पोस्टर, ग्रुप में चर्चा, संवाद जैसी गतिविधियों के माध्यम प्रशिक्षण दिया गया।

#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

• पांच दिवसीय सॉफ्ट स्किल प्रशिक्षण आयोजित • जिला पंचायत सीईओ ने प्रतिभागियों को प्रदान किए प्रमाण पत्र प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन एवं आईटीसी मिशन सुनहरा कल द्वारा कौशल विकास प्रशिक्षण एवं इकोसिस्टम कार्यक्रम के अंतर्गत सीहोर स्थित डाइट संस्थान में 08 से 12 जून तक पांच दिवसीय सॉफ्ट स्किल प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य शासकीय आईटीआई के ट्रेनर्स को सॉफ्ट स्किल प्रशिक्षण देकर इनके माध्यम से आगामी सत्र में आने वाले आईटीआई स्टूडेंट्स को सॉफ्ट स्किल का प्रशिक्षण दिलाना था। प्रशिक्षण के समापन अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्रीमती सर्जना यादव ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से चर्चा की और सभी प्राचार्यों को निर्देशित किया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण सभी ट्रेनर्स के लिए आयोजित किये जाये। प्रशिक्षण में सीहोर जिले के सभी शासकीय आईटीआई के 05 प्राचार्य एवं 15 ट्रेनर्स ने भाग लिया। प्रशिक्षण में डिजिटल रीडीनेस, इफेक्टिव कम्युनिकेशन, पर्सनालिटी डेवलपमेंट, टाइम मैनेजमेंट एवं प्रोजेक्ट मैनेजमेंट जैसे विभिन्न विषयों के बारे में पोस्टर, ग्रुप में चर्चा, संवाद जैसी गतिविधियों के माध्यम प्रशिक्षण दिया गया। #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

Sehore, Madhya Pradesh | Jun 12, 2026

• जिले के सभी जनपदों एवं नगरीय निकायों में जनकल्याण शिविर आयोजित

• जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने हितग्राहियों को किए हितलाभ वितरित

             जिले के सभी जनपदों एवं नगरीय निकायों में जनकल्याण शिविर आयोजित किए गए। शिविरों में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को योजनाओं के प्रमाण पत्र प्रदान किए और शिविरों का निरीक्षण किया। शिविरों में विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर पात्र नागरिकों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया। इन शिविरों का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित पात्र हितग्राहियों तक लाभ पहुंचाना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करना है। इसी प्रकार 15 एवं 16 जून को भी सभी जनपदों एवं नगरीय निकायों में शिविर लगाए जाएंगे।

      सीहोर जनपद पंचायत कार्यालय में आयोजित शिविर में जनपद अध्यक्ष श्रीमती नावड़ी बाई और जिला पंचायत सीईओ श्रीमती सर्जना यादव ने हितग्राहियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष श्री ललित दांगी, जनपद सीईओ श्रीमती नमिता बघेल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और नागरिक उपस्थित थे। इसी प्रकार सीहोर नगर पालिका द्वारा भी जनकल्याण शिविर आयोजित किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष श्री प्रिंस राठौर और पार्षद श्रीमती मीना दिलीप राठौर ने शिविर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर नगर पालिका सीएमओ श्री सुधीर सिंह सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी शामिल हुए।

      इसी प्रकार इछावर जनपद कार्यालय में आयोजित शिविर में इछावर नगर परिषद अध्यक्ष श्री देवेंद्र वर्मा, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती सर्जना यादव, श्री जगदीश पटेल, श्री शंकर जायसवाल, एसडीएम श्रीमती स्वाति मिश्रा, जनपद सीईओ श्रीमती रूषाली पोरष शामिल हुए और हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए। इसके साथ ही जिला पंचायत सीईओ श्रीमती सर्जना यादव ने जनपद कार्यालय के निर्माणाधीन नीवन भवन का निरीक्षण भी किया और अधिकारियों को समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढ़ंग से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

      बुधनी जनपद कार्यालय में आयोजित शिविर में विधायक श्री रमाकांत भार्गव, एसडीएम श्री दिनेश सिंह तोमर, सलकनपुर ट्रस्ट अध्यक्ष श्री महेश उपाध्याय, जनपद उपाध्यक्ष श्री हर्मेंद्र नागर, जनपद सीईओ श्रीमती सुप्रिया दुफारे सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी शामिल हुए और हितग्राहियों को हितलाभ वि‍तरित किए। भैरूंदा में आयोजित शिविर में एसडीएम श्री सुधीर कुशवाह और जनपद सीईओ श्री संजय अग्रवाल शामिल हुए और हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए। इसी प्रकार आष्टा जनपद कार्यालय में आयोजित शिविर में भी हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए गए और योजनाओं की जानकारी दी गई।

#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

• जिले के सभी जनपदों एवं नगरीय निकायों में जनकल्याण शिविर आयोजित • जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने हितग्राहियों को किए हितलाभ वितरित जिले के सभी जनपदों एवं नगरीय निकायों में जनकल्याण शिविर आयोजित किए गए। शिविरों में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को योजनाओं के प्रमाण पत्र प्रदान किए और शिविरों का निरीक्षण किया। शिविरों में विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर पात्र नागरिकों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया। इन शिविरों का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित पात्र हितग्राहियों तक लाभ पहुंचाना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करना है। इसी प्रकार 15 एवं 16 जून को भी सभी जनपदों एवं नगरीय निकायों में शिविर लगाए जाएंगे। सीहोर जनपद पंचायत कार्यालय में आयोजित शिविर में जनपद अध्यक्ष श्रीमती नावड़ी बाई और जिला पंचायत सीईओ श्रीमती सर्जना यादव ने हितग्राहियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष श्री ललित दांगी, जनपद सीईओ श्रीमती नमिता बघेल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और नागरिक उपस्थित थे। इसी प्रकार सीहोर नगर पालिका द्वारा भी जनकल्याण शिविर आयोजित किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष श्री प्रिंस राठौर और पार्षद श्रीमती मीना दिलीप राठौर ने शिविर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर नगर पालिका सीएमओ श्री सुधीर सिंह सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी शामिल हुए। इसी प्रकार इछावर जनपद कार्यालय में आयोजित शिविर में इछावर नगर परिषद अध्यक्ष श्री देवेंद्र वर्मा, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती सर्जना यादव, श्री जगदीश पटेल, श्री शंकर जायसवाल, एसडीएम श्रीमती स्वाति मिश्रा, जनपद सीईओ श्रीमती रूषाली पोरष शामिल हुए और हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए। इसके साथ ही जिला पंचायत सीईओ श्रीमती सर्जना यादव ने जनपद कार्यालय के निर्माणाधीन नीवन भवन का निरीक्षण भी किया और अधिकारियों को समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढ़ंग से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। बुधनी जनपद कार्यालय में आयोजित शिविर में विधायक श्री रमाकांत भार्गव, एसडीएम श्री दिनेश सिंह तोमर, सलकनपुर ट्रस्ट अध्यक्ष श्री महेश उपाध्याय, जनपद उपाध्यक्ष श्री हर्मेंद्र नागर, जनपद सीईओ श्रीमती सुप्रिया दुफारे सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी शामिल हुए और हितग्राहियों को हितलाभ वि‍तरित किए। भैरूंदा में आयोजित शिविर में एसडीएम श्री सुधीर कुशवाह और जनपद सीईओ श्री संजय अग्रवाल शामिल हुए और हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए। इसी प्रकार आष्टा जनपद कार्यालय में आयोजित शिविर में भी हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए गए और योजनाओं की जानकारी दी गई। #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

Sehore, Madhya Pradesh | Jun 12, 2026

नारी शक्ति का बढ़ता सम्मान, आत्मनिर्भर भारत की नई पहचान। 💪🌸

जन-धन योजना, मुद्रा लोन और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर उनके सपनों को नई उड़ान दी जा रही है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और नेतृत्व का नया इतिहास रच रही हैं। 🇮🇳✨

#12YearsOfGaribKalyan #NariShakti #WomenEmpowerment #JanDhanYojana #MudraYojana #ViksitBharat #PMModi #JansamparkMP #MadhyaPradesh #Sehore #AtmanirbharBharat #EmpoweredWomen

नारी शक्ति का बढ़ता सम्मान, आत्मनिर्भर भारत की नई पहचान। 💪🌸 जन-धन योजना, मुद्रा लोन और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर उनके सपनों को नई उड़ान दी जा रही है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और नेतृत्व का नया इतिहास रच रही हैं। 🇮🇳✨ #12YearsOfGaribKalyan #NariShakti #WomenEmpowerment #JanDhanYojana #MudraYojana #ViksitBharat #PMModi #JansamparkMP #MadhyaPradesh #Sehore #AtmanirbharBharat #EmpoweredWomen

Sehore, Madhya Pradesh | Jun 12, 2026

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण आयोजित

                  महिला बाल विकास विभाग द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत जिला पंचायत सभाकक्ष में मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में एसडीओपी श्रीमती पूजा शर्मा ने बालिका सुरक्षा संबंधी कानून पॉक्सो अधिनियम की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के मामलों में पीड़ित बालक या बालिका की मदद करें और इसकी सूचना पुलिस को दें। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाता है।

      प्रशिक्षण में पीसीपीएनडीटी एक्ट प्रभारी डॉ जेडी कोरी ने बताया कि भ्रुण लिंग परीक्षण सामाजिक कुप्रथा होने के साथ ही दंडनीय अपराध भी है। इसे रोकने के लिए मुखबिर योजना संचालित की जा रही है। इस योजना के अंतर्गत सूचना देने वाले को 02 लाख रूपये तक पुरस्कार दिया जाता है और संबंधित सोनोग्राफी सेंटर पर कार्यवाही की जाती है।

      जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री ज्ञानेश खरे ने लाडली लक्ष्मी योजना, लाडली बहना योजना,  प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं वन स्टॉप सेंटर सहित विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। प्रशिक्षण में डॉ पुष्पा कनौजिया, आईटीआई प्राचार्य गब्बू परमार, एनआरएलएम सहायक जिला प्रबंधक श्रीमती सुनीता गन्‍नौर, सहायक संचालक श्रीमती सुष्मिता बिल्‍लोरे सहित मास्टर ट्रेनर्स, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित थीं।

#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #sehore #MadhyaPradesh

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण आयोजित महिला बाल विकास विभाग द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत जिला पंचायत सभाकक्ष में मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में एसडीओपी श्रीमती पूजा शर्मा ने बालिका सुरक्षा संबंधी कानून पॉक्सो अधिनियम की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के मामलों में पीड़ित बालक या बालिका की मदद करें और इसकी सूचना पुलिस को दें। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाता है। प्रशिक्षण में पीसीपीएनडीटी एक्ट प्रभारी डॉ जेडी कोरी ने बताया कि भ्रुण लिंग परीक्षण सामाजिक कुप्रथा होने के साथ ही दंडनीय अपराध भी है। इसे रोकने के लिए मुखबिर योजना संचालित की जा रही है। इस योजना के अंतर्गत सूचना देने वाले को 02 लाख रूपये तक पुरस्कार दिया जाता है और संबंधित सोनोग्राफी सेंटर पर कार्यवाही की जाती है। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री ज्ञानेश खरे ने लाडली लक्ष्मी योजना, लाडली बहना योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं वन स्टॉप सेंटर सहित विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। प्रशिक्षण में डॉ पुष्पा कनौजिया, आईटीआई प्राचार्य गब्बू परमार, एनआरएलएम सहायक जिला प्रबंधक श्रीमती सुनीता गन्‍नौर, सहायक संचालक श्रीमती सुष्मिता बिल्‍लोरे सहित मास्टर ट्रेनर्स, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित थीं। #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #sehore #MadhyaPradesh

Sehore, Madhya Pradesh | Jun 12, 2026

• एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत पौधारोपण एवं स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित

• सांसद, विधायक सहित जनप्रतिनिधियों ने पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

                      सीहोर में नदी चौराहा स्थित सीवन नदी घाट पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत पौधारोपण एवं स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम भोपाल सांसद श्री आलोक शर्मा, विधायक श्री सुदेश राय, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री नरेश मेवाड़ा, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री सीताराम यादव, नगर पालिका अध्यक्ष श्री प्रिंस राठौर और श्री सुदीप प्रजापति सहित जनप्रतिनिधियों ने पौधारोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने घाट पर साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश भी दिया।

      इस अवसर पर भोपाल सांसद श्री आलोक शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया "एक पेड़ मां के नाम" अभियान केवल पौधारोपण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रकृति और मातृत्व के प्रति सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और प्रत्येक नागरिक को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम में नगर पालिका सीएमओ श्री सुधीर कुमार सिंह सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और नागरिक उपस्थित थे।

#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

• एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत पौधारोपण एवं स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित • सांसद, विधायक सहित जनप्रतिनिधियों ने पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश सीहोर में नदी चौराहा स्थित सीवन नदी घाट पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत पौधारोपण एवं स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम भोपाल सांसद श्री आलोक शर्मा, विधायक श्री सुदेश राय, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री नरेश मेवाड़ा, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री सीताराम यादव, नगर पालिका अध्यक्ष श्री प्रिंस राठौर और श्री सुदीप प्रजापति सहित जनप्रतिनिधियों ने पौधारोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने घाट पर साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश भी दिया। इस अवसर पर भोपाल सांसद श्री आलोक शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया "एक पेड़ मां के नाम" अभियान केवल पौधारोपण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रकृति और मातृत्व के प्रति सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और प्रत्येक नागरिक को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम में नगर पालिका सीएमओ श्री सुधीर कुमार सिंह सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और नागरिक उपस्थित थे। #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore

Sehore, Madhya Pradesh | Jun 11, 2026