बिहारीगंज: बिहारीगंज में अभया ब्रिगेड ने छात्र-छात्राओं को किया जागरूक
मधेपुरा पुलिस के जागरूकता अभियान के तहत बिहारीगंज थाना क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में अभया ब्रिगेड ने छात्र-छात्राओं को जागरूक किया। महिला पुलिसकर्मियों ने सुरक्षा, आत्मरक्षा, साइबर अपराध और डायल-112 की जानकारी दी। साथ ही, किसी भी विषम परिस्थिति में बिना संकोच पुलिस से संपर्क करने की अपील की।