राजकीय डिग्री कॉलेज सलूणी में ‘विकसित भारत युवा संवाद एवं Know Your Vote’ कार्यक्रम आयोजित
सलूणी, चंबा। राजकीय डिग्री कॉलेज सलूणी में ‘विकसित भारत युवा संवाद एवं Know Your Vote’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक डी.एस. ठाकुर बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान युवाओं को ‘विकसित भारत’ की संकल्पना, लोकतांत्रिक व्यवस्था तथा मतदान के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने और एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपनी भूमिका सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर कॉलेज की छात्राओं ने विधायक डी.एस. ठाकुर के स्वागत में विशेष रूप से दीपावली की आकर्षक रंगोली तैयार की और उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं। छात्राओं की इस रचनात्मक प्रस्तुति ने कार्यक्रम में उत्सव का रंग भर दिया।
Pahadi News | Suneel Pahadi
Chamba, Chamba | Nov 5, 2026