रायडीह: कसीरा गांव में ग्रामीणों की बैठक, कोंडरा पंचायत को दो पंचायत बनाने की उठी मांग, डीसी को समस्या से कराया जाएगा अवगत
Raidih, Gumla | Oct 1, 2024 रायडीह प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कसीरा गांव में देवेंद्र लाल उरांव की अध्यक्षता में ग्रामीणों की बैठक हुई। बैठक में कोंडरा पंचायत को दो अलग भागों में बांटते हुए एक अलग पंचायत की मांग ग्रामीणों ने रखी। ग्रामीण ने कहा कोंडरा पंचायत बहुत बड़ा है। 22 किलोमीटर लंबा चौड़ा है। जिसके कारण योजना का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पाता है। 32 वर्ष पहले दो पंचायत था।