एटा: यूपी: हिरदेपुर में रोटावेटर में फंसकर 23 वर्षीय युवक की मौत, पिता ने ट्रैक्टर मालिक पर हत्या का लगाया गंभीर आरोप
Etah, Etah | Nov 14, 2026 एटा के अलीगंज थाना क्षेत्र के हिरदेपुर गांव में शुक्रवार शाम रोटावेटर की चपेट में आने से 23 वर्षीय करन सिंह की मौत हो गई। शव क्षत-विक्षत हो गया। पिता हरिसिंह ने ट्रैक्टर मालिक विशंभर पर बेटे को घर से बुलाकर ले जाने और हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने अवशेष पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। शनिवार को भाई श्याम सुंदर ने पोस्टमार्टम हाउस पर घटना