मेदिनीनगर (डालटनगंज): रेड़मा के युवक ने दूध बेचकर संपर्क बढ़ाते हुए 18 लोगों से ठगे 1 करोड़ 5 लाख रुपए, शहर थाने पहुंचे पीड़ित बकाएदार
दूध बेचते बेचते एक शख्स दर्जनों लोगों से संपर्क बनाया और उनके करोड़ों रूपए लेकर फरार हो गया है। अबतक 18 लोगों ने एक करोड़ पांच लाख रूपए लेकर वापस नहीं देने और पत्नी व बच्चों के साथ फरार हो जाने की शिकायत बुधवार को मेदिनीनगर शहर थाना में दर्ज करायी है। बकायेदारों के आंकड़े बढ़ सकते हैं। इसके साथ ही बकाया राशि भी बढ़ सकती है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।