अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) द्वारा जनता शिवरात्रि महाविद्यालय में धरना दिया गया। अवैध रूप से अधिक पैसे लेकर हुए नामांकन लेने के मामले में दोषियों पर कार्रवाही नहीं होने के खिलाफ महाविद्यालय स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के समक्ष बुधवार को काले बिल्ले लगाकर धरना प्रदर्शन किया गया।