भूमि अधिग्रहण विस्थापन एवं पुनर्वास किसान समिति के अध्यक्ष गौरव सिंह द्वारा पड़वा और रजहरा में कोल कंपनी फेयर माइंस के लिए आवंटित जमीन में से 26 एकड़ भूमि को जंगल-झाड़ी बताये जाने पर स्थानीय रैयतों में भारी आक्रोश है। मंगलवार को शहर के एक होटल में पत्रकारों को इस संबंध में जानकारी देते हुए गुस्से का इजहार किया गया।