मेदिनीनगर (डालटनगंज): जन शिकायत समाधान कार्यक्रम 10 को, ऑफलाइन व ऑनलाइन सुनी जायेंगी शिकायत :रीष्मा रमेशन एसपी पलामू
डीजीपी के निर्देश पर पलामू जिले में भी जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। 10 सितंबर को जिले के चारो पुलिस अनुमंडल स्तर पर पूर्वाहन 11 बजे से इस कार्यक्रम की शुरूआत होगी। एसपी कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। एसडीपीओ नेतृत्व करेंगे। ऑफलाइन और ऑनलाइन शिकायत सुनी जायेंगी। निर्धारित समय में शिकायतों पर एक्शन की जानकारी दी जाएगी।