कुंडा: चौरही ओवर ब्रिज से अपहरण और दुष्कर्म के वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में मानिकपुर थाना पुलिस ने बुधवार दोपहर 2 बजे चौरही ओवर ब्रिज के पास से वांछित अभियुक्त शिवभजन कुमार को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त पर अपहरण, दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज था। कौशाम्बी निवासी 21 वर्षीय शिवभजन को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर धर दबोचा और जेल भेज दिया है।