टीकमगढ़: जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान चलाकर की 550 वाहनों की जाँच, 48 चालकों के काटे चालान
टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडली के निर्देशन में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं यातायात नियमों के पालन हेतु टीकमान पुलिस द्वारा जिले में सघन वाहन चेकिंग की गई। इस दौरान पुलिस ने 550 वाहनों को चेक किया। पुलिस द्वारा 48 वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत ज्यादा नहीं कार्यवाही कर ₹15000 का समन शुल्क वसूला गया।