टीकमगढ़: खरों गांव में जहरीला पदार्थ खाने से महिला की हालत बिगड़ी, जिला अस्पताल में भर्ती
जिले के खरों गांव में गुरुवार को एक महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। खरों गांव निवासी रानी नाम के महिला के परिजन ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला अपने घर पर थी इसी दौरान उसने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। महिला का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।