टीकमगढ़: जिला अस्पताल में गुटखा व नशीले पदार्थों का सेवन करने वाले 16 लोगों से वसूली गई ₹630 की राशि
सिविल सर्जन डॉ अमित शुक्ला की मार्गदर्शन में शुक्रवार को जिला अस्पताल टीकमगढ़ में गुटका एवं नशीले पदार्थों को अस्पताल में लाने वाले एवं उनका सेवन करने वाले 16 लोगों पर चालानी कार्यवाही की गई। इस दौरान चेकिंग कर 16 लोगों की रसीद काट कर ₹630 की राशि जमा की गई। लोगों को नशे के दुष्परिणामों को लेकर जागरूक किया गया।