टीकमगढ़ में शुक्रवार को महाराजा खेत सिंह खगर की 884 वीं जयंती मनाई गई। खंगार समाज के लोगों ने हॉकी स्टेडियम स्थित प्रतिमा स्थल पर कार्यक्रम का आयोजनकिया। इस मौके पर भजन संध्या का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में समाज के प्रतिभावान युवाओं को सम्मानित किया गया।