बड़वानी जिला न्यायालय परिसर में मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
..................
योग को अपने दैनिक दिनचर्या में शामिल करे - प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश महेन्द्र कुमार जैन
बड़वानी 22 जून 2026/ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री महेन्द्र कुमार जैन की अध्यक्षता में जिला न्यायालय परिसर बड़वानी में 21 जून 2026 अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उन्होने कहा कि योग दिवस पर सबके स्वस्थ्य रहने की कामना करता है, योग भारत वर्ष की अमूल्य धरोवर का सम्मान करने के लिए एकत्रित हुवे है । जिसका लोहा पूरा विश्व मानता है आज की व्यस्ततम जिन्दगी में तनाव भाग-दौड़ इसमें निश्चित रूप मानसिक व शारीरिक परेशानी उत्पन्न हो रही है। हम योग करने करके एक सकारात्मक उर्जा ग्रहण कर सकते है प्राचीन परम्परा को पूरे विश्व ने मान्यता दी है योग को अपने जीवन में शामिल करे।
सचिव श्री अमूल मण्डलोई ने कहा कि योग दिवस को मनाने का उद्देश्य है कि आमजन को जागरूक करना है योग केवल शारीरिक व्यायाम नही है ब्लकि शरीर आत्मा और मन के बीच संतुलन बनाने का माध्यम है योग करने से हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है साथ ही मेन्टल स्ट्रेस कम होता है। अध्यक्ष अधिवक्ता संघ बड़वानी श्री सोहनलाल पाटीदार द्वारा योग के लाभ बताये व प्रतिदिन योगाभ्यास करने के लिए प्रेरित किया। योग दिवस पर योग शिक्षक अधिवक्ता श्री संजय जोशी द्वारा अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, मडुकासन, कपालभाति एवं अनेक योग क्रियाए करवाई गई । साथ ही इस वर्ष सेधवा, राजपुर, अंजड़, खेतिया तहसील न्यायालयों में योग दिवस के कार्यकम आयोजित किये गये है।
योग दिवस के अवसर पर तृतीय अपर जिला न्यायाधीश श्रीमती रेखा चन्द्रवंशी, द्वितीय अपर जिला न्यायाधीश श्री चंन्दनसिंह चौहान, मुख्य न्यायिक मजिस्टेªट श्री सुमित शर्मा, न्यायिक मजिस्टेªट श्री महेन्द्रसिंह रावत, न्यायिक मजिस्टेªट सुश्री राजश्री भार्गव, न्यायिक मजिस्टेªट श्री पुष्पेन्द्र भार्गव अध्यक्ष अधिवक्ता संघ श्री सोहनलाल पाटीदार एवं अधिवक्तागण, श्रीमती सीमा परमार श्री नानूराम यादव शासकीय अधिवक्ता श्री दीपक चौहान, डिप्टीचीफ लीगल एड डिफेंस श्री संदीप शर्मा, एवं न्यायालय स्टॉफ व विधिक सेवा प्राधिकरण, के कर्मचारीगण उपस्थित थें। साथ ही मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार 15 से 21 जून तक साप्ताहिक योग का केंद्रीय जेल बड़वानी में समापन किया, जिसमें जेल अधीक्षक सुश्री शेफाली तिवारी, सहायक जेल अधीक्षक श्री विनय काबरा व जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री रॉबिन दयाल और 1100 बंदी उपस्थित थे ।
19 views | Barwani, Madhya Pradesh | Jun 22, 2026