आलीराजपुर जिले के जोबट शहर में अनाज व्यापारी प्रदीप जैन की दुकान से 19 लाख रुपये से भरा बैग चोरी करने की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने महज 72 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस अधीक्षक रघुवंशकुमार सिंह के निर्देशन और एएसपी ज्योति उमठ बघेल के मार्गदर्शन में गठित टीम ने पारदी गैंग के तीन आरोपियों रमाकांत सोलंकी, काजुसिंह राठौड़ और रजत सोलंकी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी गए पूरे 19 लाख रुपये नकद और घटना में इस्तेमाल की गई बलेनो कार भी जब्त कर ली है। गिरोह का एक अन्य सदस्य साइन राठौड़ अभी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। इस सफल कार्रवाई में जोबट थाना प्रभारी विजय वास्कले, बोरी थाना प्रभारी नेपालसिंह चौहान और साइबर सेल की मुख्य भूमिका रही। आलीराजपुर से संवाददाता रफ़ीक कुरैशी की रिपोर्ट। अंचल की हर निष्पक्ष खबर के लिए अभी फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'।
.
.
#NimadDastakNews #AlirajpurNews #JobatNews #MpPolice #CrimeNewsMP