बड़वानी: छोटी कसरावद नर्मदा में नर्मदा बचाओ आंदोलन नेत्री मेधा पाटकर का सरदार सरोवर गेट खोलने की मांग को लेकर जल सत्याग्रह
बड़वानी के समीप छोटी कसरावद नर्मदा में नर्मदा बचाओ आंदोलन नेत्री मेधा पाटकर द्वारा डुब प्रभावितों के साथ जल सत्याग्रह जारी है। शनिवार दोपहर 2 बजे मेधा पाटकर ने जानकारी देते हुए बताया । नर्मदा किनारे बसे डूब प्रभावितों को पिछले वर्ष आई डूब की तरह इस वर्ष नही डूबने देंगे। सरदार सरोवर बांध के सभी गेट खोले जाने की मांग को लेकर आज जल सत्याग्रह किया जा रहा है।