जैतपुर: थाना प्रभारियों के तबादले, निरीक्षकों को मिली नई जिम्मेदारी
जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक खेम सिंह पेंद्रे को धनपुरी से अजाक थाना प्रभारी, मो. समीर को पुलिस लाइन से जैतपुर थाना प्रभारी बनाया गया है। जियाउल हक को ब्यौहारी से देवलोंद, विनय सिंह गहरवार को बुढार से धनपुरी और संजय कुमार जायसवाल को यातायात से बुढार थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।