बीना: मोतीचूर घाट पर देर रात तक दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया, चल समारोह में उमड़ा भक्तों का जन सैलाब
Bina, Sagar | Oct 4, 2025 नवरात्रि पर भक्तों ने नगर में बड़ी तादाद में विशाल मां दुर्गा एवं मां महाकाली की स्थापना की थी और प्रशासन के द्वारा मोतीचूर घाट पर प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए तैयारी की गई थी।गुरुवार से शुरू हुआ विसर्जन कार्यक्रम शुक्रवार की देर रात तक जवानों की मौजूदगी में चलता रहा। रात में बड़ी तादाद में विशाल प्रतिमाएं लेकर भक्त निकले ,शहर जयकारों के तारों से गूंजा।