ऊंचाहार: जोगमगदी पुर गांव की महिला ने देवर और देवरानी पर मारपीट करने का आरोप लगाया, पुलिस से की शिकायत
ऊँचाहार तहसील व जगतपुर थाना के जोगमगदी पुर गाँव की सीमा देवी ने, देवर व देवरानी पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है।उन्होंने बताया कि देवर आये दिन शराब के नशे में गालीगलौज करता है और बच्चों से भी अभद्रता करता है।जब उसने विरोध किया तो आरोप है कि, देवर व देवरानी ने उसे व पति सुनील को मारा पीटा।शनिवार को पुलिस ने बताया कि जांच की जा रही है।